पान के पत्ते से मालामाल होगे किसान, खेती करने पर बिहार सरकार दे रही है 50% की सब्सिडी

पान के पत्ते से मालामाल होगे किसान, खेती करने पर बिहार सरकार दे रही है 50% की सब्सिडी:- बिहार सरकार द्वारा किसानो के लिए अनेक कल्याणकारी योजना का आयोजन किया गया है | खेती से जुडी एक और योजना का आयोजन किया है जिसका नाम विशेष उद्यानिक फसल योजना रखा गया है | इस योजना के तहत किसान पान की खेती कर सरकार से 50% तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते है | पान की खेती के लिए सरकार ने 300 वर्गमीटर भूमि पर 70500 रूपए की लागत राशी तय की गई है | योजना से किसान पर खर्च का पूरा बोझ नही पड़ता है | पान की खेती में बढ़ोतरी हो रही है और किसान को इस खेती से आधिक मुनाफा भी होगा | हमारे साथ आप अंत तक जुड़े रहिये हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देगे |

विशेष उद्यानिक फसल योजना के फायदे

यूपी,बिहार समेत कई राज्यों में पान शोक के रूप में खाया जाता है | जिसके तहत पान के पत्तो का बडा कारोबार होता है | इसे आयुर्वेदिक औषधि और माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करते हैं | सीजन के समय किसानो को लाखो का फायदा होता है | बिहार के ओरंगाबाद, नालंदा और नवादा जेसे जिलो में पान की खेती होती है | यहाँ पर खेती होने वाले पान को ” महंगी पान ” भी कहा जाता है | और बिहार सरकार महंगी पान की खेती करने वाले किसान को सब्सिडी प्रदान करेगी | विशेष उद्यानिक फसल योजना के तहत पान की खेती कर सरकार से 50% तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते है | बिहार सरकार ने 300 वर्गमीटर भूमि पर 70500 रूपए की लागत राशी तय की है यानि सरकार द्वारा किसान को पान की खेती करने पर 35250 रूपए की अनुदान राशी मिलेगी |

Also Read :-

विशेष उद्यानिक फसल योजना के लिए महत्वपूर्ण निर्देश 

  • इस योजना का लाभ परिवार के केवल एक सदस्य को ही मिलेगा |
  • बिहार के औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और वैशाली जिले में मगही पान की खेती करने वाले इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |
  • इस योजना का लाभ केवल उन किसानो की मिलेगा जिनके पास न्यूनतम 100 वर्गमीटर और आधिकतम 300 वर्गमीटर जमीन होनी चाहिए |
  • इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 नवम्बर 2023 से शुरू कर दिए गये है |
  • गैर रैयत किसानों के पास एकरारनामा होना चाहिए इसके अलावा वह इस लिंक से डाउनलोड भी कर सकते हैं

Also Read :-

विशेष उद्यानिक फसल योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले बिहार सरकार के उद्यान निर्देशालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • वेबसाइट पर जाकर पान विकास योजना पर क्लिक करना होगा |
  • यहाँ दिशा निर्देश पड़ने के बाद कंटीन्यू पर क्लिक करना है |
  • उसके बाद किसान पंजीकरण संख्या भर दे |
  • अब मांगी गई जानकारी को भर दे फिर सबमिट के आप्शन पर क्लिक करे |
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन आवेदन कर विशेष उद्यानिक फसल योजना का लाभ उठा सकते है |

Leave a Comment